एसडीएम को सौंपा ज्ञापन व कार्य का किया पूर्ण बहिष्कार

नवगछिया :  शुक्रवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं द्वारा विधि आयोग अध्यक्ष डी एस चौहान और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद सिंह का पुतला दहन किया गया. अधिवक्ताओं का कहना था कि अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन किया जा रहा है जो अधिवक्ताओं के विरोध में है, एवं अधिवक्ताओं का अधिकार भी इस संशोधन के माध्यम से कम किया जा रहा है. जिसके विरोध में पुतला दहन कर शुक्रवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जा रहा है.

अनुमंडल परिसर में पुतला दहन के बाद अधिवक्ता संघ द्वारा नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि विधि आयोग भारत सरकार के द्वारा अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन को यथाशीघ्र वापस किया जाए व अधिवक्ताओं को समुचित सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान कराई जाए और प्रस्तावित संशोधन को वापस लेना न्याय हित में अति आवश्यक है. इस मौके पर महासचिव जय नारायण यादव, नीरज कुमार झा, नंदलाल यादव, कृष्ण कुमार आजाद, रजनीश कुमार सिंह, ललन कुमार मंडल, विभाष प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, अजीत कुमार यादव, कुंदन कुमार चौधरी, राधा कृष्ण सिंह, अमरनाथ चौधरी,अजीत कुमार सिंह मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *