गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के बीच के स्पैन का सोमवार को बॉल-बेयरिंग बदला गया। इसके लिए जैक के सहारे स्पैन को उठाया गया। इससे यह स्पैन सेतु की सड़क से 40 एमएम ऊंचा हो गया।

बॉल बेयरिंग बदलने के काम चलने के कारण सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक पूरी तरह से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी थी। नवगछिया एवं सबौर में भी भारी वाहनों को रोक दिया गया। 10 टन तक के ही भारी वाहनों को ही जाने के अनुमति मिल सकी। काफी देर तक वहां पर ट्रैफिक वन-वे रहा।

सूत्रों ने बताया कि पुल के रखरखाव का काम नियमित रूप से किया जाएगा। एक्सपेंशन ज्वाइंट में एक दिन ढलाई तो दूसरे दिन बॉल-बेयिरंग बदलने का काम होगा। जानकारी हो कि मुंबई की कार्य एजेंसी रोहरा रीबिल्ड ने बॉल-बेयरिंग बदलने का काम शुरू किया है। सेतु के इस हिस्से का स्पैन सबसे बड़ा है। इसी के नीचे से जहाज गुजरती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *