योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मनचलों पर काबू पाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया है. यह स्क्वाड फ़िलहाल खूब सक्रीय भी दिखायी दे रहा है. यही नही आजकल सोशल मीडिया से लेकर टीवी न्यूज़ चैनल पर भी इसी स्क्वाड की चर्चा हो रही है. यह स्क्वाड कितना प्रभावी साबित होगा यह तो वक्त ही बतायेगा लेकिन फ़िलहाल इसका प्रभाव पड़ता दिख रहा है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

anti romio

एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता के बाद जहाँ मनचले काबू में आते दिख रहे है वही फरुखाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक शख्स ने एकतरफा प्यार में पागल होकर एक लड़की को जिन्दा जलाने का प्रयास किया. एंटी रोमियो स्क्वाड गठन के बाद यह पहली बड़ी घटना है. मिली जानकारी के अनुसार लड़की 70 फीसदी झुलस चुकी है और उसकी हालात गंभीर बतायी जा रही है.

फरुखाबाद के कमालगंज इलाके के शेखपुर इलाके में रहने वाले जुबेर अहमद की लड़की तबस्सुम को पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. दरअसल तबस्सुम का पडोसी इन्तखाब उसको एक तरफ़ा प्यार करता था. तबस्सुम की बहन के अनुसार इन्तखाब ने कई बार उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ भी की थी जिससे पूरा परिवार परेशान था.

बुधवार रात को 18 वर्षीय तबस्सुम अपनी बहन शाहीन के साथ छत पर सो रही थी. तभी करीब 12 बजे के करीब इन्तखाब छत फांदकर उनकी छत पर आ गया और तबस्सुम के साथ छेड़छाड़ करने लगा. इसके बाद इन्तखाब ने तबस्सुम के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से फरार हो गया. लड़की की चीख सुनकर उसके पिता छत पर आये और तबस्सुम को सफाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है की तबस्सुम 70 फीसदी झुलस चुकी है और उसका बच पाना मुश्किल है. बताया जा रहा है की तबस्सुम के घरवालो ने उसकी शादी फरुखाबाद में ही तय कर दी थी जिससे इन्तखाब गुस्से में था. इसलिए उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने इन्तखाब के मामा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है. इन्तखाब अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights