मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर निवासी को उड़ाने की धमकी देने वाले चंबल के कुख्यात डकैत रहे जगन गुर्जर की वर्तमान हालत देखकर आप चौंक जाएंगे। जिस डकैत पर हत्या, लूट, अपहरण व डकैती के 70 मामले दर्ज थे। उसकी सपंति को आप अंंगुलियों पर गिन सकते हो।

d5_1489693507

हाल ही में जगन ने अपनी दूसरी पत्नी ममता गुर्जर को धौलपुर उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। डकैत जगन गुर्जर की पत्नी ममता गुर्जर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। ममता पूर्व डकैत की दूसरी पत्नी है। जगन का नाम उसी की गैंग की सदस्य रही महिला डकैत कोमेश के साथ भी जुड़ता रहा है।

संपति देखकर दंग रह जाएंगे आप
धौलपुर उप चुनाव के मद्देनजर जहां बीजेपी व कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए।  नामांकन के दौरान ममता ने अपने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया, जिसमें उनके पास 1 लाख 30 हजार रूपए नकद, बैंक अकाउंट में मात्र 1000 रूपए और जेवरात के नाम पर 180 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी होना बताया, जिनकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रूपए है। ममता के नाम गांवड़ी गांव में करीब 6 लाख रूपए की कीमत की एक कृषि भूमि है, वहीं सबसे हैरानी की बात जो सामने आई वो यह की डकैत जगन गुर्जर के पास मात्र 30 हजार रूपए निकले।

कांग्रेस के बनवारी लाल सबसे अमीर
यदि बात की जाए कांग्रेस बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों की तो कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा सबसे अमीर प्रत्याशी निकले। शर्मा ने अपने शपथ पत्र में बताया उनके पास करीब साढ़े 10 करोड़ 60 लाख, 31 हजार, 982 रूपए की चल अचल संपत्ति है। वहीं बीजेपी से उम्मीदवार शोभारानी के पास कुल साढ़े 4 करोड़ रूपए की चल अचल संपत्ति है। शोभारानी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला भी दर्ज है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *