नवगछिया : सावन माह के अंतिम सोमवारी के अवसर पर नवगछिया के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोले का जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार की अहले सुबह से हैं मंदिरों में घंटियां बजना शुरू हो गई थी एवं हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. जहान्वी चौक गंगा घाट पर सोमवारी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल भरकर भगवान भोले का जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किए.

गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन मंडल ने बताया कि जहान्वी गंगा घाट से मधेपुरा के सिंघेश्वर स्थान, बिहपुर मरवा के बाबा बृजेश्वर नाथ धाम एवं नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने जल भरा. वही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जहान्वी चौक स्थित जहान्वी महादेव मंदिर में भी भगवान भोले का जलाभिषेक किया.

नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में अंतिम सोमवारी के अवसर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए जमी रही. मंदिर में जलाभिषेक के लिए नवगछिया शहर सहित आस पास के इलाके के श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया. संध्या समय भगवान महादेव का भव्य श्रृंगार पूजा मंदिर समिति के द्वारा आयोजित किया. नवगछिया के नगरह स्थित महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *