नवगछिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम युवा विकास 2018 का आयोजन नवगछिया शाखा द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे से खरीक बाजार स्थित मारवाड़ी विवाह भवन के प्रांगण में हुआ.

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद श्रीमती कुमकुम देवी, उद्घाटनकर्ता, राजकिशोर सिंह, मुख्य अतिथि, सरपंच वीणा देवी प्रदीप जैन, समाजसेवी प्रदीप लाठ सम्मानित अतिथि, पूर्व प्रान्तीय अधिकारी रवि सर्राफ और शाखा सचिव चेतन मुनका ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्वलित करके किया. मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक वरुण केजरीवाल ने किया गया.

कार्यक्रम में 125 बच्चों ने भाग लिया बच्चों को लेमनचूस, बिस्कुट के साथ, प्रतिभागी प्रमाण पत्र भी प्रोत्साहन हेतु दिया गया.

बच्चों ने निबंध, चित्रांकन, सलोगन प्रतियोगिता में भाग लिया कार्यक़म को सफल बनाने हेतु नए सदस्य सुरज लाठ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. मौके पे मंच के सदस्य महेश खेमका, राज चौधरी, रोहित, सचिव चेतन मुनका आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *