File Photo

police-chiefs-meetings-in-assam

नवगछिया : नवगछिया पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा ने सभी थानाध्यक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को टास्क देते उसे पूरा करने का निर्देश दिया अन्यथा कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी. बैठक में शराब बंदी को लेकर खास निर्देश दिया गया. नवगछिया एसपी ने कहा कि नवगछिया में एक छटांग शराब नहीं दिखना चाहिए. जो भी लोग इस धंधे से जुड़े हैं या शराब सेवन करने के फिराक में जुगत लगाते हैं उनपर त्वरित कार्रवाई करें. नवगछिया के एसपी ने शराब बरामदगी से संबंधित लंबित मामलों का जल्द से जल्द आरोप पत्र दायर कर मामले का निष्पादन करें. मालूम हो कि कुल 22 नये मामलों का निष्पदान हो चुका है जबकि सात मामले अभी भी लंबित बताये गये. नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले माह में रिर्पोटिंग से अत्यधिक मामलों का निष्पदान हुआ है. कुल सौ मामलों की रिर्पोटिंग हुई थी जबकि 130 मामलों का निष्पदान किया गया है. एसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि नवगछिया में अब रात्रि गश्त नये तरीके से किया जा रहा है. गश्त पर एसडीपीओ व इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है. उम्मीद है कि इस तरह की गश्त अपराध नियंत्रिण की दिशा में अभेद्य साबित होगी. नवगछिया एसपी ने इस माह के लिए सभी थानाध्यक्षों को रिर्पोटिंग से डेढ़गुना मामलों का निष्पदन करने का टास्क दिया गया है. नवगछिया एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और पुलिस कर्मियों के आम लोगों के साथ दोस्ताना संबंध रखने की सलाह दी. नवगछिया एसपी ने कहा कि आमलोगों से आपका दोस्ताना व्यवहार आपकी पुलिसिंग को असान कर देगी. नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए कहा है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव के हत्यारोपी पूर्व मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध उसकी संपत्ति कुर्क करने का प्रस्ताव आर्थिक अपराध शाखा को भेजा गया है. मालूम हो कि रणवीर यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया इन दिनों फरार चल रहे हैं. क्राइम मीट में एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, इंस्पेक्टर जगतानंद, इंस्पेक्टर रंजन कुमार, माॅडल थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु आदि अन्य पुलिस कर्मियों की भी मौजूदगी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *