गणतंत्र दिवस मना रहे असम में आज उल्फा के वार्ता विरोधी धड़े द्वारा किए गए सिलसिलेवार धमाकों से उपरी असम दहल उठा था। धमाके चराईदेव, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले में किए गए थे। पुलिस ने बताया कि किसी के नुकसान होने या किसी संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की कोई रिपेार्ट नहीं है।

800x480_IMAGE63076637

 

गणतंत्र दिवस पर मणिपुर में दो विस्फोट

गणतंत्र दिवस पर पूर्वी और पश्चिम इम्फाल में संदिग्ध उग्रवादियों ने समानांतर रूप से दो शक्तिशाली बम विस्फोट किए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में नुकसान होने की कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन एक दीवार क्षतिग्रस्त हुई है।

उन्होंने बताया कि एक विस्फोट आज सुबह साढ़े आठ बजे इम्फाल के पश्चिम जिले के शिंगमई में हाउ ग्राउंड पर हुआ। पुलिस ने बताया कि दूसरा विस्फोट लगभग इसी समय इम्फाल के पश्चिमी जिले में 69 सीआरपीएफ बटालियन बैरक के पास मंत्रीपुखरी में हुआ।

असम सरकार उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी: सोनोवाल

असम के मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और राज्य की जनता उग्रवाद के खिलाफ एकजुट है। उल्फा के वार्ता विरोधी धड़े द्वारा ऊपरी असम में किए गए सिलसिलेवार धमाके के बाद गणतंत्र दिवस के आधिकारिक समारोह के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, हम उग्रवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और सुरक्षा बल उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

सोनोवाल ने कहा, उग्रवादियों के देश में सिलसिलेवार धमाके करने के बावजूद भी राज्य की जनता उग्रवाद के खिलाफ एकजुट है। जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है कि वह राज्य में शांति चाहती है। वह उग्रवाद मुक्त असम चाहते हैं। उन्होंने कहा, कोई भी हिंसा राज्य में लोगों की शांति की इच्छा को प्रभावित नहीं कर सकती। असम की जनता हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *