भागलपुर : इन दिनों शहर में युवकों का एक गिरोह सक्रिय है। जो किसी व्हाट्सएप गु्रप से जुड़ी सभ्रांत महिलाओं, युवतियों और स्कूल-कॉलेज की छात्राओं का नंबर निकाल रहे हैं। फिर नंबर पर अश्लील मैसेज करते है। यदि महिला ने विरोध किया तो मैसेज फिर दूसरे नम्बर से। यदि महिला पुलिस से शिकायत की बात करती है तब मैसेज बंद हो रहा है।

हाल फिलहाल कई मामले प्रकाश में आए है। कई महिलाओं ने पुलिस अफसरों से मुलाकात की और मैसेज को दिखाया है। पुलिस गुपचुप तरीके से मैसेज भेजने वाले को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है। इस मामले में डीआइजी ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई महिला थाने नहीं जाना चाहती है तो पुलिस अफसर से सीधे मिले कार्रवाई निश्चित होगी। हालांकि कुछ लोगों के बारे में सूचना मिल रही है।

कई महिलाओं को मिले हैं अश्लील मैसेज

हाल ही में कई महिलाओं को इस तरह के अश्लील मैसेज मिले थे। एक महिला को अभिषेक नाम के व्यक्ति ने मैसेज भेजा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। महिला ने व्यक्ति की पड़ताल की और उसके दूसरा नम्बर खोज निकाला। इसके बाद अभिषेक ने यह कहना शुरू कर दिया उसका मोबाइल चोरी हो गया है लेकिन उसने किसी भी थाने में कोई रपट नहीं दर्ज कराई। सूचना है कि महिला ने पुलिस के किसी बड़े अफसर को अभिषेक के मैसेज को भेज दिया है। पुलिस अभिषेक के बारे में जानकारी ले रही है। उधर ऐसा ही मामला एसएम कॉलेज रोड स्थित महिला छात्रावास में रहने वाली छात्रा का है। उसे भी अनजान से कई अश्लील मैसेज आए। लड़की ने विरोध करने पर लड़की को लड़के ने धमकी तक दी। पुलिस में शिकायत की धमकी मिलते ही लड़के ने मैसेज करना बंद दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *