नवगछिया: मद्यनिषेध कानून से जुड़े मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Total Downloads: 266
गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना उर्फ मनीलाल कापरी और नवीन मंडल शामिल हैं। मुन्ना उर्फ मनीलाल कापरी जितेंद्र कापरी का पुत्र है और बांका जिले के योगीडिह का रहने वाला है। वह झंडापुर थाना कांड संख्या 64/24, दिनांक 16 सितंबर 2024 में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 30ए के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे बांका जिले से गिरफ्तार किया।
वहीं, दूसरा आरोपी नवीन मंडल, भूटो मंडल का पुत्र और भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित लतीपुर गांव का निवासी है। नवीन बिहपुर थाना कांड संख्या 51/26, दिनांक 14 मार्च 2026 में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ भी बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 30ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे भागलपुर जिले से गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।
