भागलपुर। परेशानियों से घिरे इंसान जब टूट जाता है तो बाबाओं या मौलवियों की शरण में पहुंच जाता है। ये लोग इलाज के नाम पर उसके विश्वास का ‘कत्ल’ करते हैं। बिहार के भागलपुर में भी ऐसा ही एक मौलवी है जो इलाज के नाम पर महिलाओं की उतरवाता है कपड़े।

इलाज के लिए आए लोग और आरोपों पर सफाई देता मौलवी।

ऐसा हम अपनी ओर से नहीं कह रहे हैं। मौलवी खुद इलाज के इस नुस्खे का बखान कर रहा है। वो बता रहा है कि कैसे महिलाओं के कपड़े उतरवा कर उन पर से भूत भगाता है। ये सारी बातें मौलवी खुद कैमरे के सामने कबूल कर रहा है। यह खेल बिहार के भागलपुर जिले स्थित गोराडीह में चल रहा है। जहां एक मौलवी इलाज के लिए यह तरीका अपनाता है।

मौलवी के घर के पास महिलाओं के कपड़े।

मौलवी के घर के पीछे सैकड़ों महिलाओं के कपड़े पड़े हैं। जिन्हें महिलाओं ने भूत भगवाने के नाम पर उतारा था। मौलवी मुस्तफा कमाल कहते हैं कि इलाज की इस पद्धति का जिक्र एक किताब में हैं। महिलाएं स्नान करने के बाद कपड़े उतारकर बैठ जाती हैं। उससे वह पवित्र हो जाती है, साथ ही भूतों का साया भी खत्म हो जाता है।

इलाज के लिए मौलवी के पास आईं महिलाएं।

ईनाडु इंडिया ने इलाज के इस पद्धति पर जब सवाल किया तो मौलवी ने कहा कि उस वक्त मैं वहां नहीं रहता हूं। कपड़े उतारते वक्त महिला के परिवार के लोग ही मौजूद रहते हैं। खासकर के महिला सदस्य ही वहां रहती हैं।

मौलवी के दरबार में अंधविश्वास का यह खेल वर्षों से चला आ रहा है। हर दिन सैकड़ों लोग बाबा के यहां इलाज के लिए आते हैं। इलाज के लिए आए लोग कहते हैं कि बाबा के झाड़ देने से बच्चों की बीमारी ठीक हो जाती है। वहीं, कुछ महिलाएं मौलवी की बात मानने से इनकार भी कर देती हैं। इलाज के नाम पर मौलवी लोगों से पैसा भी ऐंठता है।

source : hindi.eenaduindia.com

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *