भागलपुर : आज वीर कुँवर सिंह समाजिक परिषद द्वारा मन्द्रोजा स्थित एस.के.पी.विद्या विहार स्कुल,भागलपुर में आयोजित वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव समारोह आयोजित किया गया । समारोह का उद्घाटन युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने किया और समारोह का अध्यक्षता रणविजय प्रताप सिंह ने किया।
समारोह में सांसद श्री बुलो मंडल ने बाबु कुँवर सिंह जी के तेल चित्र माल्यर्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।


श्री सांसद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबु वीर कुंवर सिंह जी के संघर्ष और वलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है । वो प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबु कुंवर सिंह सेना थे उनको 80 वर्षो की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है ।उन्होंने 23 अप्रैल को ही अंतिम लड़ाई लड़ी । ईस्ट इण्डिया कंपनी के भाड़े के सैनिको को बाबु वीर कुंवर ने पूरी तरह खदेड़ दिया ।उस दिन वो बुरी तरह घायल होने पर भी उन्होंने बिहार के आरा जिला अंतर्गत जगदीशपुर किले से गोरे पिस्सुओ का युनियन जैक नाम का झंडा उतार कर दम लिया था । वहाँ से घायल अवस्था में अपने किले लौटने के बाद 26 अप्रैल 1858 को उन्होंने वीरगति पाई ।शोषण और अन्याय के खिलाफ 80वर्ष की उम्र में बाबु वीर कुंवर साहब का तलवार उठाना ,हिन्दू -मुसलिम एकता और सदभाव को उनके द्वारा आगे बढाना हम सभी को और हरेक पीढी को प्रेरणा देता है। समारोह को गोपाल सिंह,राजकुमार सिंह, मो.शमीम,अदि ने संबोधित किया ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *