नवगछिया: नवगछिया नगर पंचायत का वार्ड नंबर 22 नया टोला नवगछिया शहर का सबसे महत्वपूर्ण स्थल है. रेलवे स्टेशन का दक्षिणी परिसर, बस स्टैंड, प्रखंड मुख्यालय, एसपी आवास व पुलिस मुख्यालय, विषहरी मंदिर, चैती दुर्गा मंदिर, शिवमंदिर चौक आदि महत्वपूर्ण स्थल वार्ड नंबर 22 में ही आते हैं. पिछले वर्ष वार्ड नंबर 22 को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा. जिससे यह वार्ड विकास के मामले में दस वर्ष पीछे हो गया. वर्तमान में साफ सफाई, जलजमाव और पेय जल की उनुपलब्धता यहां के लोगों की मुख्य समस्या है. मालूम हो कि नवगछिया बस स्टैंड से नवगछिया स्टेशन आने का रास्ता भी वार्ड नंबर 22 होकर ही आता है. रेलवे के अधीन आने वाले सड़क की स्थिति तो जर्जर है ही साथ ही साथ नगर पंचायत के अंतरगत आने वाली सड़क की स्थिति भी खास्ता है. हल्की वर्षा के बाद ही वार्ड क्षेत्र जगह जगह जल जमाव की समस्या से जूझने लगता है.


आरक्षण : सामान्य वार्ड पर एक नजर
कुल वोटर : 1890
महिला : 930
पुरुष : 960
मतदान केंद्रों की संख्या : दो
स्कूल : 02
आंगनबाड़ी : 02

कहते हैं वार्ड वासी
1.वार्ड में नियमित साफ, सफाई और रौशनी की व्यवस्था करने की नितांत आवश्यता है. राजेंद्र कुमार

2.नगर पंचायत की ओर से पानी का पैसा होल्डिग में लिया जा रहा है, जो नियमित रुप से सरकार के खाते में जा रहा है. लेकिन यहां अभी तक शुद्ध पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं किया गया है. डा संदीप कुमार

3.कई तरह के विकास कार्य किये गये हैं. बाढ़ से वार्ड को काफी नुकसान हुआ. अगले पंचवर्षीय में सरकार को इस वार्ड के विशेष पैकेज की व्यवस्था करनी चाहिए. विक्की कुमार

कहते हैं संभावित प्रत्याशी

1.संभावित प्रत्याशी अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव ने कहा कि वार्ड क्षेत्र में पिछले पंचवर्षीय में कई तरह के विकास कार्य किये गये हैं. बाढ़ के कारण बहुत क्षति हुई. आये इसकी क्षतिपूर्ति की जायेगी.

2.संभावित प्रत्याशी भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि वार्ड में कई तरह का विकास कार्य होना है. अभी भी इस वार्ड के वासी मूल भूम समस्या से वंचित हैं.

कहते हैं वार्ड पार्षद

वार्ड नंबर 22 की वार्ड पार्षद सोनी देवी ने कहा कि वार्ड को जल नल योजना के लिए चयण किया गया है. साथ ही वार्ड क्षेत्र में ही सम्राट अशोक भवन का निर्माण होना है. पिछले दिनों की नाला निर्माण कार्य सफसलता पूर्वक किया गया है. वार्ड को विकास की पटरी पर लाने में वे सफल रही है. इसे निरंतरता की जरूरत है.

वार्ड की चौहद्दी

पश्चिम प्रखंड कॉलोनी, पूरब रामनाथ चौरसिया गली, उत्तर रेलवे लाइन, दक्षिण राष्टÑीय राजमार्ग

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *