नारायणपुर -प्रखंड के मधुरापुर बाजार के उज्जवल क्लीनिक में शुक्रवार की सुबह रायपुर गाँव की एक महिला ने पुत्री को जन्म दिया.अस्पताल कर्मी द्वारा नवजात की माता को पुत्री के बिषय में बताया तो वह बच्ची को छोड़ चुपचाप फरार हो गई।एक घंटे बाद नवजात की रोने पर लोगों का जुटना शुरू हुआ.
सीसीटीवी फुटेज के जरिये पाँच घंटे बाद महिला को खोज बच्चे को सौंपा
तो डा.आनंद मोहन ने सीसीटीवी फुटेज पर महिला की पहचान समाज के लोगों के माध्यम से ढुंढ कर बीरबन्ना चौक पर से खोजबाया गया तो महिला रायपुर की निकाली.डा.ने बताया कि निर्दयी माँ को पाँच घंटे पर महिला को लाकर नवजात को सौंपा गया.

ग्रामीणों ने बताया कि महिला को पहले से तीन बच्ची थी साथ ही घर में परिजनों के दबाव के साथ महिला गरीबी से तंगी व दिमागी हालत भी सही नहीं रहने के कारण बद्हवास होकर बीरबन्ना चौक पर बेहोशी की हालत में मिली है.


