नारायणपुर- जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में शुक्रवार को प्रार्थना सभा में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. ब्रजेश कुमार के अध्यक्षता में वार्षिक परीक्षा में कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कारने वाले छात्र छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया.मौके पर संबोधन में प्राचार्य डा.ब्रजेश कुमार ने सभी उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं सहित अन्य छात्र छात्राओं को सफल होकर उत्तरवर्ती कक्षाओं में प्रोन्नति पर बधाई दी

साथ ही भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाए दिए. विद्यालय के नए सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है.परीक्षाफल का प्रकाशन 31 मार्च को ही कर दिया गया.कक्षा सप्तम की अनुष्का शंकर ने 95.75 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.विद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा कक्षा छ:,सात,आठ,नौ एवं ग्यारह के दोनों सेक्शन में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं अनुष्का शंकर 95.75%,निकिता रानी95.33% ऋचा कुमारी 94.67%, अंकिता सुमन 92.33% एवं साइमा 85% को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया.

कक्षा आठ के असेसमेंट टेस्ट के टॉपर श्वेत कमल को प्राचार्य द्वारा विद्यालय विकास निधि से 1000 रुपये पारितोषिक देने की घोषणा की गई.परीक्षाफल के ससमय प्रकाशन के लिए विद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद एवं सहयोगी आशुतोष दुबे व राजवीर सिंह राणा की सराहनीय कार्य की बिधालय परिवार में प्रशंसनीय रही.इस कार्यक्रम का संचालन अनिल ठाकुर द्वारा किया गया. मौके पर गीताली दास गुप्ता,पी एन पांडे,खालिद अख्तर,के गुप्ता,आशुतोष दुबे,आर एस राणा,एस के झा,एस के पंजियारा,डी के सिंह,आर एन ठाकुर,निलांचली शुक्ला, मनीष कुमार मन्नू सहित बिधालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *