नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधोपुर निवासी सुबोध सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार पिछले रविवार को अपने घर से सब्जी लाने के लिए नवगछिया बाजार निकला था. जहां से वह लापता हो गया. राजीव के गुम होने के तीसरे दिन पता चला है कि छात्र दिल्ली में है. मिली जानकारी अनुसार परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पिछले सोमवार को रंगरा थाने में गुमशुदगी का प्रार्थमिक की दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजीव के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो अंतिम बार नवगछिया स्टेशन के आसपास का लोकेशन बताया गया. जबकि वैशाली चौक के समीप गांव के 2 लोगों ने राजीव को शाम 4:00 बजे के आसपास देखा था और उन्होंने राजीव को टोका भी था. लेकिन राजीव ने उनकी बातों को नजर अंदाज करते हुए  आगे निकल गया. इसके बाद से ही राजीव नवगछिया से लापता हो गया. बताया जा रहा है कि पिछले सोमवार को 6:45 में शाम में राजीव ने अपने परिजनों के मोबाइल पर फोन किया था.

जिसमें उन्होंने अपने आप को सही सलामत होने की बात बताई थी. लेकिन आज दोबारा जब उन्होंने अपने मोबाइल से परिजनों को फोन किया तो मामले में नया मोड़ आ गया. राजीव ने अपने मोबाइल से फोन पर बताया कि किसी अज्ञात लोगों ने नवगछिया बाजार के हीरो शोरूम के नजदीक से खींचकर चार चक्का पर बैठा लिया और उसे लेकर पटना चला गया. पटना में किसी बड़ी गाड़ी पर बिठाकर जंगली इलाका होते हुए दिल्ली के करीब पहुंच गया. इसके बाद उन लोगों ने उसे एक  तरबूज लदे मिनी ट्रक पर बिठाकर दिल्ली शहर की ओर ले कर जा रहा था. इसी दौरान आगे जब गाड़ी की रफ्तार थोड़ी कम हुई तो वह नीचे कूद गया और वहां से वह भाग निकला. इसके बाद वह किसी तरह जंगली इलाका होते हुए वह दिल्ली के लाल किला के पास पहुंच गया. जहां से उन्होंने फोन कर परिजनों को घटना के बारे में सारी बात बताई. इसके बाद परिजनों ने दिल्ली में रह रहे अपने संबंधियों को फोन कर घटना के बारे में बताया और उसे तुरंत राजीव के पास पहुंचने का निर्देश दिया. वहां से उन्होंने राजीव को लेकर अपने डेरा ले गया जहां वह फिलहाल सुरक्षित है. लापता हुए छात्र के बताएं बातों से ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि कि राजीव किसी मानव तस्कर के चंगुल में में फंसकर दिल्ली चला गया. विश्वस्त सूत्रों की माने तो नवगछिया स्टेशन परिसर के आस पास में पिछले कुछ दिनों से अज्ञात लोगों की चाहलकदमी देखी जा रही है. इस बारे में रंगरा थानाध्यक्ष सूचित कुमार ने बताया कि लड़के की बरामदगी के लिए पुलिस पदाधिकारी को दिल्ली भेजा जाएगा. वही नवगछिया थानाध्यक्ष ने लड़के की बताई गई बातों पर संदेश जाहिर किया है. बहर हाल पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil