नवगछिया: नवगछिया के गोशाला रॉड स्थित  स्कूल बाल भारती में बुधवार की देर रात चोरों ने लाखों का सामान चुरा ले गया. गुरुवार की सुबह जब विद्यालय खुला तो विद्यालय से कई सामान गायब होने पर विद्यालय के प्राचार्य डी पी सिंह ने इसकी जानकारी नवगछिया थाना को दी.

मौके पर पहुची नवगछिया पुलिस ने घटना स्थल का जायज़ा लिया प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के पीछे कमरे में लगे खिड़की का सीसा तोड़कर चोर अंदर घुसा था.

जिसके बाद विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा , सेटअप बॉक्स, पांच लैपटॉप, वाईफाई ब्रॉडबैंड, दो डीबीआर, ऑफिस का चाभी सहित कुछ कापी किताब उड़ा ले गए जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये हैं. जिसके बाद नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.

 क्या कहते हैं थाना प्रभारी
नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, जाँच की जा रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *