नवगछिया : विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के तत्वाधान में शनिवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत बैंक के 543 मामले, जीआर केस के पांच मामले एवं क्लेम केस के दो मामलों का निष्पादन सुलह एवं समझौते के आधार पर किया गया. बैंक के कुल 543 मामलों में का सेटल राशि तीन कड़ोर, 21 लाख, 72 हजार 757 में हुआ. मौके पर 69 लाख 60 हजार 180 रुपया की रिकवरी भी की गई. बेंच संख्या एक पर एसबीआई के 271 मामले का निष्पादन किया गया.

जबकि दो क्लेम केस का भी निपटारा हुआ. बेंच पर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विजय बहादुर यादव एवं अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद थे. बेंच दो पर ग्रामीण बैंक के कुल 64 मामले का निष्पादन हुआ एवं एक जीआर मामले का निपटारा किया गया. बेंच पर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में एसीजेएम थ्री संतोष कुमार गुप्ता एवं अधिवक्ता दीपेंद्र कुमार सिन्हा थे. बेंच तीन पर जीआर के तीन मामलों का निपटारा किया गया.

बेंच पर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में एसडीजेएम प्रमोद कुमार पांडे एवं अधिवक्ता प्रेमलता कुमारी थी. बेंच संख्या चार पर यूको बैंक के कुल 168 मामलों का निष्पादन किया गया. बेंच पर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में मुंसफ तरुण कुमार झा एवं अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह थे. बेंच पांच पर बैंक के कुल 40 मामले एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट के एक मामले का निष्पादन किया गया. बेंच पर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार यादव एवं अधिवक्ता नंदलाल लाल यादव थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *