बाढ़ पीड़ित इलाकों का सांसद ने लिया जायजा

IMG_20160831_39807

नवगछिया: भागलपुर सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी नवगछिया अनुमंडल नरायणपुर, लक्ष्मीपुर, बौचाही नया टोला, डिमहा गांव के बाढ़ प्रभावित पीडितो से मिलकर उनके समस्याओ से अवगत हुए वही इस्माइलपुर स्पर संख्य दो, बौचाही, स्थित बाढ़ राहत शिविरों में पहुंच कर बाढ़ राहत शिविर मे चलायी जा रही राहत वितरण, भोजन, दवाई , पशु चारा वितरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा शिविर मे शुध्द पेयजल की व्यवस्था का भी जायजा लिया. सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने कहा कि इस गंगा की बाढ़ ने पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है. लोगो को इस बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है. हम और राज्य सरकार बाढ़ पीडितो के दुःख दर्द के साथ है बाढ़ राहत शिविरों की व्यवस्था पूरी तरह संतोष जनक है. शिविर में पीडितो से रूबरू होने पर भोजन, दवाई, कपड़ा पानी के सम्बन्ध में कोई शिकायत नही मिला,लेकिन पशुचारा के सम्बन्ध में कई शिविरों में पीडितो ने शिकायत किया है इन समस्याओ को देखते हुए हम ने जिला अधिकारी को कहा है किसी भी सूरत में पशुचारा का शिविरों में अभाव नही हो. राहत शिविरों में रह रहे पीडितो को किसी भी तरह की कोई कठनाई बर्दास्त नही करेंगे. सांसद ने प्रशासन के बाढ़ पीडितो के प्रति सक्रियता की सराहना किया और कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी गण और महागठबंधन के एक-एक कार्यकर्त्ता सेवा भाव से पीडितो के सेवा में दिन रात लगे हुए है. श्री सांसद ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि विपदा के घड़ी में बाढ़ पीड़ितो के नाम पर भाजपा के लोग राजनीतिक़ रोटी सेक रहे है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्य सरकार अपने दम पर बिहार के आपदा से जूझ रही है और बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ है. केंद्र सरकार को बिहार के बाढ़ प्रभावित और सुखार प्रभावित के लिए स्पेशल पैकेज मुहैया कराना चाहिए लेकिन बिहार के साथ केंद्र भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है. बाढ़ के इस संकट के घड़ी में केंद्र सरकार ने चवन्नी भर की राशि भी मुहैया नही कराया बाढ़ पीडितो के लिए जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, संजय मंडल, मनोज यादव, नंदू यादव, सोना कुमर, धर्मेन्द्र यादव, रंजित कुमार, कमरुजमा अंसारी आदि थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *