भागलपुर: कोतवाली के एमपी द्विवेदी रोड स्थित होटल साई में शाम में पुलिस ने प्रेमी जोड़े को एक कमरे से पकड़ा। दोनों पूर्णियां से सोमवार को शादी की नीयत से भागे थे। लड़का दीपक कुमार पूर्णियां सिटी चौक का रहने वाला है।

वहीं लड़की भी वहीं अपने नानी के घर में रहती थी। लड़की के पक्ष वालों ने सदर थाने में सनहा दर्ज कराया था। युगल ने होटल में पति-पत्‍‌नी कहकर कमरा बुक कराया था।

वे लोग आज विक्रमशीला एक्सप्रेस से दिल्ली भागने के फिराक में थे। मगर बुधवार को लड़की ने अपनी मां से बात की थी। इस कारण उसने जब पुलिस को लोकेशन बताया तो कार्रवाई करते हुए दोनों को भागलपुर से पुलिस ने पकड़ लिया। लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तैयार हैं। मगर लड़की वाले कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने पूर्णियां पुलिस को सूचना दे दी थी। वहीं परिजन देर रात तक थाने में ही डटे रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *