भागलपुर : नाबालिग भाई को अपनी ही चचेरी बहन से प्यार हो गया, दोनों ने रिश्ते की मर्यादा तोड़ शादी करने का फैसला किया लेकिन घरवालों को इसका पता चल गया और उन्होंने दोनों को सरेआम बीच बाजार में जमकर पीटा। वहीं मार खाने वाले प्रेमी भाई-बहन तब भी प्यार की दुहाई देते रहे और शादी करने की जिद पर अड़े रहे। लड़के की उम्र 17 साल और लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है।

पास बुधवार की शाम भागलपुर के शंकर टॉकिज चौक के कांग्रेस ऑफिस के पास नाबालिग चचेरे भाई-बहन को प्यार करने की सजा दी गई। एक बहन-भाई की शादी और दोनों का रिश्ता परिवारवालों को कतई पसंद नहीं था।

परिजनों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया और लड़की के परिजनों ने दोनों की सरेआम जमकर पिटाई की। वहीं भाई-बहन शादी करने पर अड़े हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाना ले आई। वार्ड पार्षद संजय सिन्हा भी थाने पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। परिजनों के मुताबिक लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन लड़का पक्ष का कहना है कि यह धर्म विरूद्ध है।

लड़के की उम्र 17 साल के आसपास है, जो दिल्ली में कमाता है। वहीं उसकी चचेरी बहन की उम्र 15 साल है। आरोप है कि लड़की के दो मामा गेड़ा और भागा तुरी ने दोनों की पिटाई की। लड़का ने पुलिस को बताया कि वह कमाता है और शादी के बाद पत्नी को आसानी से खिला सकता है। लड़की भी साथ रहने को तैयार है। पुलिस परिजनों को समझा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil