संत जोसफ स्कूल भागलपुर की 12वीं साइंस की छात्रा मीनाक्षी आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में देश की दूसरी टॉपर बनी है। उसने न सिर्फ स्कूल बल्कि भागलपुर का मान बढ़ाया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नाथनगर के मारवाड़ी पट्टी निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उसे 95 फीसदी से अधिक अंक की उम्मीद थी, लेकिन 99.25 फीसदी (495 अंक) अंक मिलेंगे, यह उम्मीद नहीं थी। उसे मैथ्स और कंप्यूटर में 100-100 नंबर आए। फिजिक्स में 99, केमेस्ट्री में 98 और अंग्रेजी में भी 98 अंक आए हैं।

मीनाक्षी को 10वीं में भी 97.5 फीसदी अंक मिले थे। उसने 10वीं कक्षा तक तो ट्यूशन पढ़ा लेकिन उसके बाद ट्यूशन छोड़ दिया। उसने बताया कि जब स्कूल चलता था तो वह चार घंटे घर में पढ़ती थीं लेकिन स्कूल बंद होने पर 10 घंटे तक पढ़ाई करती थी। खेल में रुचि कम होने के कारण रोजाना डेढ़ से दो घंटे टीवी जरूर देखती है। उसने बताया कि उसने कोई रेफरेंस बुक नहीं पढ़ी लेकिन कोर्स की किताबें अच्छे से पढ़ी थी।

पहले से पढ़कर जाना चाहिए स्कूल : मीनाक्षी

मीनाक्षी ने बताया कि वह स्कूल की पढ़ाई को फॉलो करती थी। उसने बताया कि ट्यूशन आने-जाने में जो समय बर्बाद होगा, उससे अच्छा है कि उतनी देर घर में पढ़ाई करें। इससे ज्यादा लाभ होता है। वैसे ट्यूटर के रूप में इंटरनेट पर कुछ वेबसाइट और यूट्यूब पर कुछ वीडियो सवालों के हल ढूंढने में सहायक होते हैं। मीनाक्षी ने कहा कि पहले से पढ़कर स्कूल जाना चाहिए। स्कूल में जो पढ़ाई हो उसे घर में भी पढ़ना चाहिए। दृढ़ लगन और समर्पण से सफलता जरूर मिलेगी।

पिता चलाते हैं राशन की दुकान

पिता अभय शंकर साह ने बताया कि वह राशन की दुकान चलाते हैं और बच्चों को अपने पेशे में नहीं शामिल करना चाहते हैं। मां बैजयंती देवी ने बताया कि बेटी बचपन से ही तेज है और मन से पढ़ाई करती रही है। एक छोटा बेटा है। वह संत पॉल में 8वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। प्रिंसिपल अमल राज ने बताया कि मीनाक्षी काफी सरल, सामान्य और पढ़ाई के लिए समर्पित लड़की है। पढ़ाई उसकी हॉबी है, जिसने उसे सफलता दिलाई।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet