भागलपुर : महादेव सिंह कॉलेज की छात्रा को अश्लील मैसेज करने वाला पकड़ायाआरोपी रंजन बिजली मिस्त्री बरियारपुर के कल्याणपुर का है महादेव सिंह कॉलेज की पार्ट वन की छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और कॉल करने के आरोप में बरारी पुलिस ने गुरुवार को बिजली मिस्त्री का काम करने वाले मुंगेर के बरियारपुर कल्याणपुर के रहने वाले रंजन चौधरी को पकड़ा है। पुलि ने उसे बरारी थाना के हाजत में रखा है। छात्रा के बयान पर केस दर्ज किये जाने के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने केस का आईओ थाना में पदस्थापित एएसआई मदन मोहन को बनाया। तभी लॉ एंड ऑर्डर इंस्पेक्टर विजय कुमार बरारी थाना पहुंचे। उन्होंने केस में आईटी एक्ट लगने की वजह से आईओ इंस्पेक्टर को बनाये जाने का निर्देश दिया। महिला थाना की इंस्पेक्टर शुभद्रा को आईओ बनाने को कहा।
एएसआई राजीव ने केस रजिस्टर्ड करते हुए केस का आईओ इंस्पेक्टर शुभद्रा को बना दिया। महिला इंस्पेक्टर शुभद्रा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि उन्हें न तो किसी ने कॉल किया और न ही किसी वरीय अधिकारी का लिखित आदेश ही उनके पास आया है। आईओ का मामला ऐसा फंसा कि आरोपी रंजन हाजत में ही रह गया और उसे जेल नहीं भेजा जा सका। महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि शुक्रवार की सुबह वह बरारी थाना जाकर केस का चार्ज लेंगी। थाना लौटे बरारी थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि इस मामले में वे वरीय अधिकारी से बात करेंगे।पुलिस के सहयोग से जाल में फंसाकर पकड़वाया नवगछिया के गोपालपुर की रहने वाली महादेव सिंह कॉलेज में पार्ट वन की छात्रा ने बताया कि रंजन नाम का व्यक्ति पिछले लगभग 12 दिनों से उसे व्हाट्स एए व टेक्स्ट मैसेज कर परेशान कर दिया था। वह अश्लील मैसेज करता था और कॉल भी करता था।


छात्रा का कहना है कि उसने रंजन के छह नंबर को ब्लॉक किया पर वह दूसरे नंबर से ऐसा करने लगा। वह परेशान हो गयी तो बरारी पुलिस को सूचना दी। छह दिन पहले बरारी पुलिस ने रंजन को कॉल किया, उसके बाद से पांच दिनों तक उसने मैसेज नहीं किया पर बुधवार से फिर वैसे ही करने लगा। उसके बाद छात्रा ने बरारी पुलिस को फिर सूचना दी। आखिरकार उसने गुरुवार को रंजन को तिलकामांझी चौक पर बुलाया और वहीं पर खड़ी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शहर के ही एक रेस्टोरेंट में रहकर बिजली का काम देखता है।एक बच्चे का है पिता, करता था गाली-गलौजछात्रा ने बताया कि रंजन पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। छात्रा का कहना है कि रंजन उसे जबरन कॉल करता और गंदे मैसेज करने लगा।
छात्रा ने बताया कि उसके किसी रिश्तेदार से ही गलती से रंजन के पास उसका नंबर चला गया था। उसका कहना है रंजन के पास 10-12 सिम है, जिस वजह से कई नंबर ब्लॉक करने के बाद भी वह अन्य नंबर से मैसेज करता रहता था। छात्रा ने बताया कि वह सुरखीकल में रहकर पढ़ाई करती है।छात्रा की मौसी ने दिया था नंबर रंजन का कहना है कि छात्रा की मौसी ने ही उसका नंबर दिया था। रंजन का कहना है कि उसकी मौसी उसकी रिश्तेदार के बगल में रहती है। नंबर मिलने के बाद उसने छात्रा को कॉल किया तो वह मिलने के लिए भी बुलाने लगी। छात्रा उसे जॉब लगाने को कह रही थी। उसकी फोन पर बातचीत होने लगी और मैसेज भी आदान-प्रदान होने लगा। रंजन ने कहा कि पहले बात करने के बाद छात्रा ने बातचीत और मैसेज बंद कर दिया तो उसे बुरा लगा उसके बाद उसने उसे गालीगलौज की

