भागलपुर: शहर में अभी अभी कल हुए DIG के बैठक से लेकर तमाम पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे का भागलपुर में सुबह सुबह पोल खुल गया हैं। अभी चार युवकों की हत्या का शोर थमा भी नही था भागलपुर में आज सुबह सुबह एक बड़े हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया हैं, पुलिसिंग और क़ानून व्यवस्था दोनो के ऊपर भागलपुर में बड़ा सवालिया निसान लग गया हैं।

आज अभी सुबह सुबह भागलपुर Engineering कॉलेज के समीप बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम एक ANM (नर्स) को गोली मार दी हैं, आप अपराधियों के मंसूबे को और पुलिस के ख़त्म इस ख़ौफ़ को इस बात से जान सकते हैं की अपराधियों ने ऑटो को सामने से आकर रोका और दबंगई दिखा के धाय! धाय! गोलियाँ शरीर में उतर दी, इतना ही नही अपराधियो ने नर्स के सिर मे सटा कर कनपटी मे मारी गोली जिससे की महिला की मौत हो गयी।

नर्स को अस्पताल पहुँचाया तो ज्ञ पर उसका कोई फ़ायदा नही निकला। घटना के बाबत हमारे संवाददाता ने कन्फ़र्म किया हैं की महिला नर्स का नाम अंजनी कुमारी हैं और वो पूर्णिया जा रही थी,भागलपुर के डगरुआ पी एचसी मे कार्यरत थी अंजली .

हालाँकि ये घटना किस कारण से अंजाम दिया गया हैं, इसकी कोई सपस्ट जानकारी अब तक सामने नही आ पायी हैं, पुलिस फिर कार्यवाई का भरोसा दे रही हैं। पर शहर में बढ़े इस क्राइम ग्राफ़ से पूरा शहर आतंकित और आशंकित हो गया हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *