भागलपुर; अभी भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है. घटना आज सुबह की करीब 10 बजे की है. नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के पास छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना के बाबत बताया जा रहा है की मृतक सुमन कुमार अपने तीन मजदूर साथियो के साथ मकान मे रंगाई पुताई का कार्य कर रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण आज दस बजे छत से नीचे गिर गया. वह तो बेहोस हो गया, तत्काल स्थानीया लोगों ने उसे पास के ही एक निजी क्लिनिक मे भर्ती कराया.
Total Downloads: 176
जहाँ चिकित्सको ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल के आकास्मिकि विभाग रेफर कर दिया. तेजी से लोग उसे मायागंज अस्पताल लेकर भागे. इलाज भी तुरंत उसकी शुरू हो गयी, पर बदकिस्मती से किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, घायल सुमन कुमार की इलाज के दौरान ही अस्पताल में मौत हो गयी.

जानकारी मिलते ही घटना के बाद मजदूरो को काम करा रहा ठेकेदार अरबिंद सिंह जो कि मिरजानहाट का था फरार हो गया. मृतक के परिजनों ने मुवावजा की माँग को लेकर ठेकेदार के खिलाफ बरारी थाना मे मामला दर्ज कराया है. बरहाल समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी हो रही थी, और कहा है कि घटना की जाँच कर उचित करवाई की जाएगी, और ठेकेदार को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को मुआबजा दिलाया जाएगा.

