नवगछिया : दिन भर की भागदौड़ के बाद जब आप रात में सोते हैं तो बहुत सोने के बाद भी आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती, अगर ऐसा ही कुछ आपके साथ भी होता है तो सुबह जल्दी उठकर योग करके देखिए. योग से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर को ही नहीं जीवन को भी बदल देगी. इसी तरह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए शिवपुराण में शिवलिंग मुद्रा बताई गयी हैं जिनसे आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. शिवलिंग मुद्रा भी ऐसी विद्या है जिसमें हाथों को एक विशेष आकार में बना कर प्राणायाम किया जाता है.
Total Downloads: 85
अगर आप बहुत ही अधिक तनाव या अवसाद में है और आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लग रहा है तो शिवलिंग मुद्रा से तुरंत राहत मिलती है. इससे शरीर को इंस्टेंट प्राण ऊर्जा मिलती है जिससे शरीर भी स्वस्थ होता है और आपको मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक शक्ति मिलती है.

ऐसे करें शिवलिंग मुद्रा
सबसे पहले पद्मासन, वज्रासन या सुखासन में बैठ जाएं. अब अपने बाएं हाथ को प्याले की आकृति जैसा बनाकर नाभि के सामने रखें. सभी उंगलिया एक दूसरे से जुडी होनी चाहिए. इसके बाद दाएं हाथ का मुक्का बनाकर उसे बाएं हाथ के ऊपर रखें. दाएं हाथ का अंगूठा सीधा ऊपर की और उठा हुआ होना चाहिए. साथ ही दोनों हाथ पेट की सीध में रखते हुए इस मुद्रा का अभ्यास करें. इस मुद्रा को दिन में दो बार दो से तीन मिनट के लिए करना चाहिए.
ये मुद्रा इसलिए भी फायदेमंद हैं क्योंकि इससे आपके भीतर एक अलग प्रकार की इच्छाशक्ति का संचार होता है जिससे जीवन में हर तरह की कामयाबी पाई जा सकती है

