कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड मुख्यालय में होगा मतगणना
Total Downloads: 388
नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव के मतदान के बाद ईवीएम मशीन में बंद की प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज हो जाएगा. सुबह 7:00 बजे से वार्ड नंबर 1 से ईवीएम मशीन की गिनती प्रारंभ की जाएगी.
निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि सभी बूथों के ईवीएम मशीन को सिल कर प्रखंड मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में जमा करा लिया गया है. आज कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीन खोला जाएगा और गिनती सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी. मालूम हो कि नवगछिया के 23 वार्डों के 144 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है. जानकारी के अनुसार कुल 40 ईवीएम की गणना की जानी है. सुबह नो बजे से रुझान आना शुरू होने की संभावना है. मतगणना परिसर में विजेता हुए प्रत्याशी किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे और न ही किसी प्रकार का नारेबाजी कर सकेंगे. मतगणना परिसर के इर्द गिर्द धारा 144 लागू किया गया है. नवगछिया एसपी और नवगछिया एसडीओ मतगणना पर प्रत्यक्ष नजर बनाए रखेंगे.

