भारत रेलवे ने बिहार वासियों को एक बड़ा तौहफा दिया है, अब बिहार से नेपल को जोड़ने का फैसला ले लिया गया है. बिहार से पहली बार नेपाल के लिए अक्टूबर 2018 से ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. बिहार के जयनगर से नेपाल के बर्दीबास तक सिंगल लाइन का निर्माण प्रस्तावित है. जयनगर से बर्दीबास तक 800 करोड़ की लागत से करीब 69 किलोमीटर पटरी बिछाई जाएगी. इसमें 3 किलोमीटर रेलवे लाइन बिहार और 66 किलोमीटर नेपाल में होगी.

पहले चरण में जयनगर से जनकपुर होते हुए कुर्था तक 35 किमी लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है. इस फेज में काफी हद तक पुल, पुलिया का निर्माण हो चुका है. स्टेशन व हाल्ट भी तैयार है. सिर्फ रेल पटरी का काम बाकी है. निर्माण कंपनी इरकॉन ने अप्रैल 2018 तक जयनगर से नेपाल के कुर्था तक रेल पटरी का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

अक्टूबर 2018 तक ट्रेन का ट्रायल भी पूरा कर लेने की योजना है. इसके बाद नियमित रूप से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. दूसरे फेज में कुर्था से बिजलपुरा तक पटरी का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं तीसरे फेज में बिजलपुरा से बर्दीबास तक 16 किलोमीटर में लाइन बिछाई जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *