नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Total Downloads: 66
जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को प्रशांत कुमार ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पड़ोसी मुन्ना मालाकार एवं 6-7 अन्य लोगों ने आपसी विवाद के दौरान उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वादी के आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 174/26 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले के मुख्य अभियुक्त मुन्ना मालाकार, पिता गणेश मालाकार, निवासी चकरामी, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में नामजद एवं संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
#Naugachia #NaugachiaNews #NaugachiaCom #Bhagalpur #Bhawanipur #PoliceAction #AssaultCase #Arrest #BiharPolice #CrimeNews #मारपीट #भवानीपुर #नवगछिया #भागलपुर #पुलिस_कार्रवाई #गिरफ्तारी
