नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में खाना मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने अपने पति पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
Total Downloads: 66
घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार की है। पीड़ित मोहम्मद पटेल अली ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपनी पत्नी मेहरुन्निसा से घर पर खाना मांगा। इस पर पत्नी ने कथित तौर पर कहा, “क्या मैं आपके बाप की नौकर हूं?” इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान मेहरुन्निसा ने तलवार से मोहम्मद पटेल अली के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में मोहम्मद पटेल अली भवानीपुर थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

भवानीपुर थाना पुलिस ने घायल को चिकित्सीय जांच एवं उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
