नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के मोस्ट वांटेड कुख्यात विकास यादव उर्फ ज्वाला यादव पिता सत्तन यादव को कटिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरारी थाने के एक केस के सिलसिले में पोठिया थाना क्षेत्र के मधेली ढाला के पास छापेमारी कर अवैध आर्मस एवं दर्जनों कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.
आरोपी के पास से तीन देसी कट्टा, 8 एम एम का 19 कारतूस, 12 बोर का पांच कारतूस, 3:3 का चार कारतूस, दो खोखा,कुल 30 गोली ,5 मोबाइल एवं एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की है. विकास के ऊपर गोपालपुर ,नवगछिया ,एवं रंगरा थाने सहित सीमावर्ती जिले के कई थानों में हत्या, डकैती, लूट एवं रंगदारी के एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं.

वर्तमान में विकास कटिहार जिले के बरारी थाना अंतर्गत मधेली गांव में घर बना कर रह रहा था. कटिहार पुलिस के द्वारा विकास की गिरफ्तारी के बाद नवगछिया पुलिस विकास को नवगछिया लाने की तैयारी कर रही है.


