विक्रमशिला पुल

भागलपुर। विक्रमशिला पुल पर पिछले कई दिनों से बनी जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार हुआ है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली है। हालांकि जाम कम होने के बाद अब लोगों के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। पुल पर सवारी गाड़ियों की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शनिवार को कई यात्रियों को पुल पैदल पार करना पड़ा। लोगों ने बताया कि सवारी वाहन नहीं मिलने के कारण उन्हें तेज धूप में घंटों पैदल चलना पड़ रहा है। कई बार मजबूरी में अधिक किराया देकर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

दिन में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक

विक्रमशिला पुल पर जाम की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिन के समय मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई मालवाहक वाहन दिन में पुल पर पहुंचता है तो ट्रैफिक पुलिस उसे वापस लौटा देती है।

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक ट्रैक्टर और छोटा मालवाहक वाहन पुल पर पहुंचा, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने वापस भेज दिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने बताया कि मालवाहक वाहनों के परिचालन से जाम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका रहती है। इसलिए रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही मालवाहक वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति दी गई है।

पानी और यूरिनल की सुविधा नहीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

पुल पर पेयजल और यूरिनल की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महिला यात्रियों ने बताया कि पुल पार करने में कई घंटे लग जाते हैं, लेकिन रास्ते में शौचालय की सुविधा नहीं होने से काफी परेशानी होती है।

वहीं महिला सुरक्षाकर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर दो से तीन किलोमीटर दूर स्थित टीओपी तक जाना पड़ता है। यात्रियों ने प्रशासन से पुल पर पेयजल और यूरिनल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet