भागलपुर: कहलगांव स्थित 150 साल पुराना रेल ओवर ब्रिज को रेलवे ने कंट्रोल ब्लास्ट से ध्वस्त कर दिया। इस रेलखंड पर दोहरी लाइन बिछाने के लिए इस पुल को तोड़ने की जरूरत पड़ी। अब इसकी जगह रेलवे नया पुल बनाएगा जो पहले की अपेक्षा बड़ा होगा। इससे पहले भागलपुर के पास गोपालपुर रेल ओवर ब्रिज को भी इसी तरह तोड़ा गया था।
Total Downloads: 383
रविवार की सुबह 10.40 बजे पुल को तोड़ा गया। पुल में सुराग बनाकर 300 से अधिक जगहों पर विस्फोटक सामग्री भरी गयी थी। लगभग 15 दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी।

पुल तोड़ने के समय रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि अगले छह घंटे के अंदर पुल के मलबे को हटा दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन परिचालन शुरू हो जाएगा। तबतक इस सेक्शन पँर रेल ब्लॉक रहेगा। हालांकि एनआई वर्क के कारण पहले से इस सेक्शन पर ब्लॉक था। इसलिए दिन में ट्रेनों का परिचालन पहले से बंद था।

