नोटबंदी के बाद पीएम मोदी ने कैशलेस ट्रांसजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए भीम एप्प को लांच किया। एक करोड़ से ज्यादा लोग अपने फोन में इस एप्प को इंस्टाल कर  कैशलेस ट्रांज़ैक्शन कर रहे हैं लेकिन अब यह एप्प सुरक्षित नहीं है।

bhimapp-kVL--621x414@LiveMint

– इस एप्प को हैकरों ने अपना निशाना बनाकर अकाउंट से एक लाख रुपए से ज्यादा निकाल लिए।

– ये मामला कानपुर के दक्षिण बाबूपुरवा इलाके का है। यहां रहने वाले आफताब आलम मित्र अली नकवी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं और उनका किदवई नगर स्थित एक्सिस बैंक में ज्वाइंट बैंक अकाऊंट है। वे मोबाइल के जरिए इंटरनैट बैंकिंग करते हैं।

– शनिवार को आफताब के मोबाइल में 5000 रुपए निकलने का मैसेज आया और फिर उनका नंबर अचानक बंद हो गया। जब उन्होंने बैंक शाखा पहुंचकर पासबुक अपडेट कराई तो पता चला कि उनके अकाऊंट से 1,05,000 रुपए निकल चुके थे।

– पहली बार 5 हज़ार रुपए निकाले जाने के बाद आफताब का नंबर बंद करा दिया गया, उसके बाद उनके अकाऊंट से 9 बार में एक लाख रुपए निकाले गए। जब नंबर बंद होने की शिकायत टैलीकॉम कंपनी में की गई तो पता चला कि इस नंबर का किसी ने डुप्लीकेट सिम निकाल लिया था, जिससे OTP कोड पता किया जा सके।

– पीड़ित के मुताबिक, उनका सिम वाराणसी में एक्टीवेट पाया गया। हालांकि, सिम से अभी कोई कॉल नहीं की गई, सिर्फ पैसे निकालने के लिए OTP का इस्तेमाल किया गया। आफताब की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *