रेल बजट से बिहार को कितनी ट्रेनों की सौगात मिलेगी, अभी यह तो तय नहीं हो सका है, लेकिन सूबे के कोने-कोने में रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य जरूर पूरा हो जाएगा। दानापुर मंडल के 19 से अधिक स्टेशन सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरे व वाई-फाई से लैस किए जाएंगे। जबकि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब, बक्सर, आरा व दानापुर समेत अन्य स्टेशनों के आसपास की जमीन का वाणिज्यिक उपयोग कर उसे विकसित किया जाएगा।

बिहारशरीफ-बरबीघा के बीच 25.8 किमी नई रेललाइन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। बिहटा-औरंगाबाद रेललाइन के निर्माण पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भविष्य में रेलखंड के सर्वे के लिए बजट में कुछ राशि मिलने की संभावना है।

इसी तरह जयनगर जनकपुर कुर्था 34 किमी रेलखंड एवं झंझारपुर घोघरडीहा रेलखंड को ब्रॉडगेज में बदला जाएगा। जबकि 25.32 किमी की लखीसराय-करौटा-पतनेर-शेखपुरा रेलखंड एवं 20 किमी लंबी मोहीउद्दीननगर-बछवारा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को पूरा करने का काम भी इस बजट में तय किया गया है।

इन रेलखंडों का होगा विद्युतीकरण
वारिसिलीगंज-तिलैया – 35 किमी
मुजफ्फरपुर-पिपरा-चनपटिया-144 किमी
बिहारशरीफ-दनियावां – 38 किमी
फतुहा-इस्लामपुर – 43 किमी
आरा-विक्रमगंज – 57 किमी
समस्तीपुर-नयानगर – 40 किमी
रक्सौल-बैरगनिया – 53 किमी
मानसी-सहरसा-मधेपुरा – 63 किमी
कप्तानगंज-थावे – 100 किमी

इस स्टेशनों पर एस्केलेटर व सीसी कैमरे
राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब, दानापुर, पाटलिपुत्र, बक्सर, आरा, बख्तियारपुर, मोकामा, जमुई, किउल, दिलदारनगर, लखीसराय, झाझा, राजगीर, बिहटा, फतुहा, जमानिया, नवादा, शेखपुरा।

इन स्टेशनों पर लगेंगे वाई-फाई
राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब, दानापुर, पाटलिपुत्र, बक्सर, आरा, बख्तियारपुर, मोकामा, जमुई, किउल, दिलदारनगर, लखीसराय, झाझा, राजगीर, बिहटा, फतुहा, जमानिया, नवादा, शेखपुरा, बिहियां, गुलजारबाग, बड़हिया, वारीसलीगंज, इस्लामपुर।

इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प
पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, दानापुर, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब, बक्सर, आरा, किउल, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, मोकामा

इन ट्रेनों में सीसी कैमरे व वाई-फाई
राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, एलटीटी सुपरफास्ट, हमसफर, श्रमजीवी एक्स, मगध एक्सप्रेस, अर्चना एक्स., जियारत एक्स., इंदौर-पटना, वास्कोडिगामा एक्स., संघमित्रा एक्स. एवं पुणे एक्सप्रेस

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *