प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए वायुसेना के विमान से पूर्णिया के चूनापुर एयरबेस पर पहुंचे थे. जिसके बाद इन्होंने बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया. जिसके बाद पीएम मोदी ने बिहार को 500 करोड़ के तात्कालिक मदद देने का ऐलान किया है.

पीएमओ ने ट्विट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. समीक्षा के पश्चात प्रधानमंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया उन्होंने 500 करोड़ रुपए की तुरंत सहायता की भी घोषणा की.

प्रधानमंत्री ने नुकसान के आकलन के लिए तुरंत ही एक central team भेजने का भी आश्वासन दिया है. बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को उपयुक्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. बाढ़ से प्रभावित विद्युत् इंफ्रास्ट्रक्चर की शीघ्र बहाली के लिए भी केन्द्र, राज्य सरकार की हर संभव मदद करेगा.

प्रधान मंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की दर से सहायता दी जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *