पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया पहुंचने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया। पीएम के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करते नीतीश व सुशील मोदी।

प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया का एरियल सर्वे कर हालात का जायजा लिया। उसके बाद पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डे पर बने सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य में हुए बाढ़ की स्थिति का आकलन किया। समीक्षा बैठक के दौरान बाढ़ से संबंधित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी वहां मौजूद रहें।

नीतीश कुमार ने बाढ़ हुए नुकसान के बारे में भी पीएम को जानकारी दी है। समीक्षा बैठक से पूर्व पीएम मोदी व नीतीश ने हेलीकॉप्टर तबाही के मंजर को देखा। पीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। पीएम ने यह भी कहा कि जल्द ही केंद्रीय टीम नुकसान के आकलन के लिए बिहार आएगी।

गौरतलब है कि बिहार में अब तक बाढ़ से कुल 417 लोगों की मौत हुई है। वहीं, डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग इस भीषण बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि केंद्र की ओर से नीतीश कुमार द्वारा मदद मांगे जाने के बाद सेना और एनडीआरएफ के जवानों को तुरंत भेज दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के बाद पहली बार बिहार आए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *