बिहपुर: बिहपुर में पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन (आईबी/डाक बंगला) के निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर राज्य के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. शैलेंद्र ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मंत्री के निर्देश के बाद चिह्नित भूमि पर प्रारंभिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, बिहपुर प्रखंड के झंडापुर औलियाबाद स्थित इमली चौक के समीप पथ निर्माण विभाग की अपनी जमीन उपलब्ध है। यह क्षेत्र स्थानीय लोगों के बीच आज भी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के नाम से जाना जाता है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसी भूमि पर आधुनिक निरीक्षण भवन के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है।

व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी विचार

सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित परियोजना में निरीक्षण भवन के साथ-साथ एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स विकसित करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। इससे विभाग को अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त हो सकता है और स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद विभाग को अपना स्थायी निरीक्षण भवन उपलब्ध हो जाएगा, जिससे अधिकारियों और कर्मियों को आवास एवं कार्यालय संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण से विभाग को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की संभावना बनेगी।

पुराने परिसर को मिलेगा नया स्वरूप

जानकारों के अनुसार, पूर्व में इमली चौक के पास पथ निर्माण विभाग का कार्यालय और कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी संचालित होती थी। अब उसी परिसर को आधुनिक सुविधाओं के साथ नए स्वरूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

विभागीय स्तर पर प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet