नवगछिया : कोरचक्का गांव में आयोजित गणेश पूजनोत्सव के प्रतिमा विसर्जन के क्रम में मड़वा गांव में सड़क किनारे पोखर में नारियल लूटने के क्रम में अपने नौ दोस्तों को जल विलीन होते गांव के ही दिलखुश कुमार ने काफी करीब से देखा. दिलखुश के आंखों में घटना का खौफ स्पष्ट दिखाई दे रहा था. दिलखुश ने बताया कि सौरभ ने नारियल लुटाया और खुद भी उसे लूटने पानी में कूद गया.

सौरभ के साथ कई बच्चे एक साथ ही नारियल लूटने पोखर में कूदे थे. वह किनारे पर ही कम पानी में खड़ा था. एका एक देखा कि एक साथ सभी डूब रहे हैं. जो तैर कर बाहर भी आ रहा था उसे दूसरे डूब रहे बच्चे खुद बचने के चक्कर में दबोच ले रहे थे. उसने देखा कि गांव का ही गुलशन काफी नजदीक में ही डूब रहा था. उसे कुछ समझ नहीं रहा था. उसके गले में गमछा था उसने उसे गुलशन की ओर फेंका. गुलशन ने गमछा पकड़ लिया था. इसके बाद उसने अन्य दोस्तों की सहायता से उसे खींच लिया.

इसके बाद दिलखुश अपने नजरों के सामने सबको डूबते देख रहा था. प्रयास कर कुछ देर बाद अन्य लड़कों ने प्रयास कर एक को बाहर भी निकाला लेकिन वह मर चुका था. दिलखुश ने कहा कि नारियल लुटाने वाला सौरभ भी डूब गया था. दिलखुश ने कहा कि इस घटना के बाद गांव के सभी युवकों ने निर्णय लिया है कि इस तरह का आयोजन वे लोग फिर कभी नहीं करेंगे.

दोनों स्कूल में छुट्टी

दो विद्यालयों के नौ छात्रों के एक साथ मारे जाने के बाद उच्च विद्यालय जयरामपुर और बुनियादी मध्य विद्यालय जयरामपुर में स्कूल खुलने के बाद एक शोक सभा का आयोजन कर छुट्टी दे दी गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *