खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार कटिहार जिले के पोठिया निवासी अज्ञात युवक को जोरदार ठोकर मारी जिससे मौके पर युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रुप से जख्मी युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में भर्ती कराया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर उपचार के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया है. युवक के नाम का पता नहीं चल पा रहा है. युवक की मोबाइल से ग्रामीणों ने कुछ नंबर पर फोन कर युवक के जख्मी होने की सूचना दी है.

उम्मीद की जा रही है कि उक्त सूचना पर युवक के परिजन मायागंज अस्पताल पहुंच जाएंगे . पटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस स्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.मोटरसाइकिल में ठोकर मारने वाला पिकअप वैन का चालाक गाड़ी लेकर फरार हो गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *