बिजली पर सब्सिडी देने का घोषणा सीएम नितीश कुमार ने विधानसभा में किया है इसके लिए ग्रामीण इलाके में बिजली में विनियामक आयोग की अनुशंसा पर लागू की गई 6 रुपये 45 पैसे पर सरकार 3 रुपये 10 पैसे प्रति यूनिट का अनुदान देगी.

जबकि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को 3 रुपये 59 पैसे प्रति यूनिट, कृषि कार्य के लिए 4 रुपये 29 पैसे प्रति यूनिट का अनुदान मिलेगा. सीएम ने कहा कि ग्रामीण इलाके में कृषि कार्य में सरकार ने सहायता पहुंचाने के लिए वहां बिजली दर कम रखने का फैसला किया है जबकि शहरी उपभोक्ताओं के लिए अलग बिजली दर रखा गया है.

सीएम ने कहा कि बिजली कंपनियों को 2952 करोड़ रुपये का अनुदान नए वित्तीय वर्ष में दिया जाएगा जो पिछले वर्ष के तुलना में 248 करोड़ रुपये अधिक है. गौरतलब है कि पिछले समय में बिजली की दरों में 55 फीसदी का भारी बढ़ोतरी किया गया था. बिजली के दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद जनता और राजनैतिक दलों ने नाराजगी जताई जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने दो-तीन दिनों में ऊर्जा विभाग अनुदान संबंधी समीक्षा की जिसके बाद यह निर्णय लिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *