27 naugachia naraynpur me cricket prtiyogita

Whatsapp group Join

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपाडा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर  एकनियां के मैदान में  सोमवार को  टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मनीष महारथी  एकनियां की टीम को पांच विकेट से  हराकर चिल्ड्रेन पब्लिक ऐकेडमी बीरबन्ना बिजेता बना.बिजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि समाजसेवी सह प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया आयोजन समिति के पंचायत समिति सदस्य  देवनारायण मंडल ने बताया  टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  एकनियां  की टीम 185 रन का लक्ष्य रखा जबाब में उतरी  बीरबन्ना की टीम 6 बिकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर फाईनल मैच का बिजेता बना बिजेता टीम के संतोष कुमार को मैन ऑफ दी सीरीज व मैन ऑफ दी मैच फुल कुमार को  दिया गया. टुर्नामेंट के दौरान कांमेट्री मनीष पांडे व इंपायर पवन मंडल व अंगद कुमार कर रहे थे आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी संजय यादव, मनीष, मिथिलेश, मुन्ना, सुरज, संतोष, गुलशन, निकेश, अवधेश, गौतम मंडल, सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *