राजद और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई है, दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला कर दिया है। इस हमले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। दरअसल, आज राजद कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां उनकी बीजेपी के कार्यकर्ताओं से बहस हो गई और फिर दोनों ओर से जुबानी हमले हुए।

मौके पर पुलिस भी मौजूद है और उत्तेजित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है। दोनों दल के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए हैं। राजद कार्यकर्ता बीजेपी के धरना स्थल पहुंचकर हंगामा मचा रहे हैं और दोनों ओर से तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है।कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की है।

दरअसल कल आयकर विभाग की छापेमारी मामले को लेकर राजद कार्यकर्ता आक्रोशित हैं तो वहीं आज भाजपा ने आज लालू यादव के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दे रही है। बीजेपी के कई नेता जगह-जगह धरना का आयोजन कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *