नवगछिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई की ओर से बुधवार को ’12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है।

उन्होंने धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं को आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला बताया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सड़क, रेल और अन्य आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। आधुनिक रेलवे स्टेशन, एक्सप्रेस-वे और वंदे भारत ट्रेनों ने परिवहन व्यवस्था को नई दिशा दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत का संकल्प जल्द ही साकार होगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बिनोद मंडल, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरारी लाल चिरानिया, जिला मंत्री बासुकी मंडल और शंभू ठाकुर सहित शंभू पासवान, अभिनंदन यादव, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, बिक्रम सिंह, मुकेश मंडल, सुबोध सिंह, बबलू चौधरी, अभिषेक गुप्ता, चंदन भगत, लालबिहारी सिंह, विधान चंद्र भगत, अशोक जायसवाल, निरंजन साह, सुरेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....