खरीक : खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज बहियार में जमीन से महज 3 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से गणेश पुर निवासी बौकू साह की मौके पर मौत हो गई. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बाबू कुशवाह ध्रुवगंज बहियार घास लेकर वापस घर लौट रहा था. रास्ते में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से लटक रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया से किसान बौकू साह की मौके पर मौत हो गयी. किसान की मौत की खबर से आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई सैकड़ों की तादाद में लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को लाश उठाने से रोक दिया और कहा जब तक बिजली विभाग के एसडीओ और वरीय पदाधिकारी नहीं आएंगे और मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं देंगे कब तक लाश नहीं उठने देंगे.

लोगों के आक्रोश को देख बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे लोगों का आक्रोश काफी बढ़ गया. लोगों का बिजली विभाग के प्रति आक्रोश और विधि व्यवस्था बिगड़ने की संभावनाओं को देख खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.आक्रोशित लोग बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुई मौत का जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को ठहरा रहे थे आक्रोशित लोगों का कहना था की विभाग अभिलंब लटक रहे तारों को ऊंचा करें जब तक ऐसा नहीं होता तब तक उसमें विद्युत करंट इससे किसानों की नाहक जान जा रही है.

★ आक्रोशित ग्रामीणों ने लाश उठने से रोक कर जताया आक्रोश

★ बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों की घटना स्थल पर आने और लटक रहे तार को अविलम्ब ऊपर उठाने और समस्या का समाधान मौके पर करने की कर रहे है मांग

★ चौदह नंबर रोड और धृबगंज गांव के बीच बहियार में हुआ हादसा

★ लाश का पोस्टमार्टम कराने मौके पर पहुंची पुलिस

★ मृतक के पुत्र ने बिजली विभाग के एसडीओ जेई और लाइनमेन के विरुद्ध लापरवाही की वजह से मौत की दर्ज करायी प्राथमिकी

इसका जिम्मेदार बिजली विभाग है.बिजली विभाग और थानेदार के आश्वासन पर लाश का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुआ. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया इस संदर्भ में मृतक के पुत्र रूपेश कुमार ने खरीक थाना में बिजली विभाग के एसडीओ जेई कनीय अभियंता और लाइनमैन के विरुद्ध विभाग की लापरवाही की वजह से मौत होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया की मृतक के पुत्र के बयान पर बिजली विभाग के एसडीओ समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

कई माह से लटक रहा है मौत का हाईवोल्टेज तार

ध्रुवगंज बहियार में बीते कई माह से मौत को आमंत्रित कर रही हाई वोल्टेज तार जमीन से महज 4 से 5 फीट कहीं 3 फीट की दूरी पर लटक रही है. बौकू साह की मौत की घटना होने के पूर्व ध्रुवगंज बहियार में खेत में काम कर रहे काम कर रहे कई किसानों को बिजली के झटके लगे कई किसान बाल बाल बच गए कई किसानों ने हाई वोल्टेज तार के झटके से मौत को करीब से देखा पीड़ित सभी किसानों ने नवगछिया पावर बिजली विभाग के एसडीओ समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और तार को ऊंचा करने की गुहार लगाएंगे लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक नहीं सुनी .

ध्रुवगंज के रविशंकर विक्की निशांत प्रशांत अख्तर समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस संदर्भ में पूर्व में भी कई किसानों ने बिजली विभाग के एसडीओ कनीय अभियंता और लाइनमैन को पहुंचा करने को कहा और तार लटक रहे होने की सूचना दी लेकिन विभाग के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया नतीजतन महज 3 फीट ऊंचा लटक रहा मौत का हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से किसान बौकू साह की मौके पर मौत हो गई इस तरह के और भी हादसे हो सकते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *