लड़कियों को शोहदे ने सरेआम छेड़ना शुरू कर दिया तो उन्‍होंने पहले नजरअंदाज किया। लेकिन, जब हरकतें हद पार करने लगीं तो लड़कियों को गुस्‍सा आ गया। उन्‍होंने शोहदे को पकड़कर बीच सड़क पर इश्‍क का भूत उतार दिया। इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना पटना के चौक थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौक पर हुई।

मिली जानकारी के अनुसार लड़कियां सड़क से गुजर रहीं थीं। इस दौरान शोहदे ने गंदे कंमेंट करने शुरू किए। फिर, छेड़छाड़ करने लगा। शाहदे ने लड़कियों का पीछा किया। इससे लड़कियों काे गुस्‍सा आ गया।

आगे पटना सिटी के चौक मोड़ पर पुलिस को देख लड़कियों में हिम्‍मत आ गई। उन्‍होंने चप्पल निकालकर शोहदे की धुनाई करनी शुरू कर दी। अचानक के हमले से हतप्रभ शोहदा खड़ा रह गया और उसपर लात-घूंसों व चप्‍पलों की बारिश होने लगी।

इस हाई वोल्‍टेज ड्रामा को देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इस कारण ट्रैफिक भी जाम हो गया। भीड़ ने भी लड़कियों का साथ दिया। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शोहदे को बचाकर उसे हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरहट्टा निवासी राजू कुमार के पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई। आरोपी की मां बेटे की मानसिक स्थिति को खराब बता रही है।
आरोपी आकाश के अनुसार रास्‍ते सु गुजरने के दौरान उसका हाथ गलती से लड़कियों के शरीर से सट गया था। इसपर लड़कियों ने उसकी धुनाई कर दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil