शुक्रवार को नवगछिया बाजार के नाका नंबर एक के पास कोचिंग जाने वाली बच्ची के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर नशे में धुत मनचला युवक कमर से कट्टा निकालकर हवा में लहराने लगा और सरेआम लोगों का धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई। लोग डर से इधर-उधर भागने लगे।

जब स्थानीय लोग जमा हुए तो मनचले भागने लगे और भागने के क्रम में एक बाइकसवार से वह टकरा गया। उससे उलझते हुए अपने साथियों की मदद से मौके से फरार हो गया। इसी बीच नाका नं एक के सिपाही भी मौके पर पहुंचे, तबतक वह फरार हो गया था। मालूम हो कि नवगछिया बाजार में इन दिनों निमोछे बदमाशों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। इससे बाजार के लोग डरे-सहमे हुए हैं। घर से स्कूल, कॉलेज व कोचिंग जाने वाली बेटियां से बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत लगातार हो रही है।

बताया जाता है कि कुछ मनचले बराबर नाका नं एक और रूंगटा बालिका विद्यालय के पास जमा हो जाते हैं और छात्राओं के साथ अक्सर छेड़छाड़ करते हैं। इनमें से अधिकांश हाल के दिनों में जेल से छूटे हैं। बाइक पर सवार होकर तीन-तीन लोग सिर पर मुरेठा बांधकर सवार होकर घूमते हैं। इससे इलाके में दहशत है। बाजार के लोगों ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *