मुजफ्फरपुर। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह की नजदीकी रिश्तेदार की कथित अपहृत बेटी मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र से मिली है। यहां वह शाहरुख खान नामक युवक के लव मैरिज कर रह रही थी।

बरामद लड़की।

युवती की मां मणिपुर के सीएम की नजदीकी रिश्तेदार बताई जा रही है। लड़की अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मणिपुर के चंदेल जिले के मंत्री पंथा गांव की 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के अपहरण का मामला वहां दर्ज है। अपहरण का आरोप साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मो. मुमताज के पुत्र शाहरुख खान पर है। हालांकि, दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है।

मणिपुर पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद लड़की को बरामद कर लिया है। दोनों चंडीगढ़ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में साथ पढ़ते थे। दोनों 24 जून को फरार हुए थे। वहीं, मुजफ्फरपुर पुलिस लड़की को अपने कब्जे में ले लिया है और मणिपुर पुलिस के आने का इंतजार कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *