नई दिल्ली(5 जुलाई): रिलायंस जियो नया धमाका करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जल्द ही 4जी VoLTE फोन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन की कीमत केवल 500 रुपये होगी।

– ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन की कीमत केवल 500 रुपये ही होगी।

– खबरों के अनुसार बताया गया है कि 21 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्री में होने वाली ऐनुअल जनरल मीटिंग में इस फोन को लॉन्च करने का ऐलान किया जा सकता है।

– एचएसबीसी के डायरेक्टर और टेलीकॉम ऐनालिस्ट राजीव शर्मा द्वारा बताया गया है कि मार्केट में 2जी के यूज़र्स को सीधे 4जी पर स्विच करने के लिए इस 4जी VoLTE फोन को लॉन्च किया जा रहा है।

– एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी के टॉप ऐग्जेक्युटिव ने कहा, ‘इस 4जी फोन के लॉन्च के बाद सभी मौजूदा कम्पनियां अपने अधिकतर लो एंड वॉइस कस्टमर्स को खो देगी जिसमें से ज्यादातर प्री-पेड कस्टमर्स है।’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *