नारायणपुर – नारायणपुर प्रखंड के महिला काॅलेज भ्रमरपूर के   ग्राउण्ड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉली वाॅल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन तीन  दिसम्बर से टूर्नामेंट का आयोजन का शुभारंभ होगा. इस टूर्नामेंट मे पटना ‘छपरा ‘सारण ‘मुंगेर ‘भागलपुर ‘किशनगंज ‘नवगछिया की टीम भाग ले रही है. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 03/10/2016 को दिन के 3 बजे होगा. टूर्नामेंट का फाइनल मेच 5/10/2016 को शाम 6 बजे खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सभी मेच डे नाइट होगा. इस  टूर्नामेंट का आयोजन माँ दुर्गा वॉली बाॅल संघ भ्रमरपूर के द्वारा किया जा रहा है. इस आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो.अरविन्द कुमार झा,सचिव कन्हैया कुमार झा,संयुक्त सचिव नवनीत झा, कोषाध्यक्ष ब्रजेश झा को नियुक्त किया गया. यह जानकारी आयोजन समिति के सौरव कुमार झुन्ना के द्वारा  दी गई. इस आयोजन को लेकर ग्रामीण के साथ बैठक की गई जिनमें नित्यानंद झा,रवि बाबू,दीपक जी,मिथिलेश झा,रिक्कु झा आदि मौजूद रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *